By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
AV Bharat NewsAV Bharat NewsAV Bharat News
  • 🏠︎ Home
  • बिहार
    • बेगूसराय
    • समस्तीपुर
  • देश
  • बिहार चुनावNEW
  • खेल
  • शिक्षा
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • क्रिकेट
Reading: सकरबासा पंचायत के गढ़सायल मुख्य मार्ग पर स्थायी जलजमाव से ग्रामीण परेशान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
AV Bharat NewsAV Bharat News
Font ResizerAa
  • Home
  • बिहार
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • धर्म
  • राजनीति
  • रोजगार
  • 🏠︎ Home
  • बिहार
    • बेगूसराय
    • समस्तीपुर
  • देश
  • बिहार चुनावNEW
  • खेल
  • शिक्षा
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • क्रिकेट
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • क्रिकेट
  • बिहार चुनाव
  • बेगूसराय
© Avbharatnews.com All Rights Reserved. Design By PatnaHost.Net
Home » सकरबासा पंचायत के गढ़सायल मुख्य मार्ग पर स्थायी जलजमाव से ग्रामीण परेशान
बेगूसराय

सकरबासा पंचायत के गढ़सायल मुख्य मार्ग पर स्थायी जलजमाव से ग्रामीण परेशान

AV BHARAT NEWS
Last updated: July 8, 2026 8:05 pm
AV BHARAT NEWS
3 weeks ago
Share
SHARE

दो वर्ष पहले बना 19 लाख रुपये का नाला बेकार, निर्माण में अनियमितता का आरोप

नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता बेगुसराय

चेरिया बरियारपुर प्रखंड की सकरबासा पंचायत स्थित गढ़सायल मुख्य मार्ग की स्थिति इन दिनों काफी बदहाल है। बिना बारिश के भी सड़क पर स्थायी रूप से जलजमाव रहने से लोगों का पैदल चलना तक मुश्किल हो गया है। यह सड़क चेरिया बरियारपुर प्रखंड को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण मार्ग है, जिससे प्रतिदिन छोटे-बड़े वाहनों का आवागमन होता है। सड़क पर जलजमाव और कीचड़ के कारण राहगीरों, वाहन चालकों तथा स्थानीय ग्रामीणों को रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि करीब दो वर्ष पहले सड़क किनारे लगभग 19 लाख रुपये की लागत से नाले का निर्माण कराया गया था। उनका आरोप है कि निर्माण कार्य में अनियमितता और घटिया सामग्री के उपयोग के कारण नाला कुछ ही महीनों में कई स्थानों पर टूटने और उखड़ने लगा। इससे नाले का उद्देश्य पूरा नहीं हो सका और सड़क पर हमेशा जलजमाव की स्थिति बनी रहती है।

ग्रामीणों ने पंचायत के मुखिया सुरेंद्र राम पर आरोप लगाया है कि नाला निर्माण का कार्य कमीशन के आधार पर दूसरे व्यक्ति से कराया गया, जिसके कारण निर्माण की गुणवत्ता प्रभावित हुई। हालांकि इस संबंध में मुखिया का पक्ष प्राप्त नहीं हो सका है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस समस्या को लेकर कई बार चेरिया बरियारपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) से लिखित एवं मौखिक शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है। इससे ग्रामीणों में प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है।

ग्रामीणों के अनुसार करीब 500 मीटर तक सड़क पर जलजमाव और कीचड़ रहने से आए दिन लोग फिसलकर घायल हो जाते हैं। गंदा पानी जमा रहने से मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है, जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा बना हुआ है।

ग्रामीणों ने यह भी बताया कि सड़क की बदहाल स्थिति का असर सामाजिक जीवन पर पड़ रहा है। शादी-विवाह जैसे आयोजनों में लोगों को भारी परेशानी होती है। कई बार लड़की या लड़के का रिश्ता देखने आने वाले लोग सड़क की स्थिति देखकर बिना घर पहुंचे ही लौट जाते हैं।

इस संबंध में ग्रामीण दिनेश यादव, शंभू यादव, बैजनाथ महतो, रामप्रवेश महतो, कारी यादव, अरविंद यादव और राज कुमार यादव ने प्रशासन से नाला निर्माण की उच्चस्तरीय जांच कराने, दोषियों पर कार्रवाई करने तथा सड़क और नाले की शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

You Might Also Like

बखरी में इंटरमीडिएट परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 17 छात्राएं रहीं अनुपस्थित
बेगूसराय में चौथे दिन भी अतिक्रमण पर चला बुलडोजर,1000 लीटर महुआ शराब जप्त
नावकोठी अंचल के 15 राजस्व ग्रामों में किस्तवार कार्य पूर्ण
बिना बरसात वीरपुर बाजार में बाढ़ जैसे हालात, जलजमाव से त्रस्त ग्रामीणों ने बाजार बंद कर किया प्रदर्शन
किसान पस्त, पदाधिकारी और सरकार मस्त
TAGGED:#begusarai#BegusaraiNews#BiharNews
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article मारपीट व छेड़छाड़ के आरोप में मामला दर्ज
Next Article 44 दिन बाद भी नहीं हुआ आवेदन का निपटारा, पीड़ित ने डीएम, राजस्व मंत्री व उपमुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

July 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
« Jun    
about us

AV Bharat News is a fast-growing digital news portal dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to its readers. With the motto of keeping people informed and aware, AV Bharat News covers a wide range of categories including देश-विदेश (National & International News), राजनीति (Politics), व्यापार (Business), खेल (Sports), मनोरंजन (Entertainment), टेक्नोलॉजी (Technology), शिक्षा (Education), रोजगार (Jobs), स्वास्थ्य (Health), धर्म (Religion), ज्योतिष (Astrology), और लाइफस्टाइल (Lifestyle).

Categories

  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • बॉलीवुड
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • समस्तीपुर

More Categories

  • शिक्षा
  • रोजगार
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • क्रिकेट
  • बिहार चुनाव
  • बेगूसराय

Quick links

  • Home
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • DMCA

Stay Connected

2.5kLike
1.5kFollow
© Avbharatnews.com All Rights Reserved. Design By PatnaHost.Net
  • Home
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • DMCA
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up