गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगुसराय
बखरी पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार यादव ने बताया कि सलौना निवासी राम प्रवेश महतो के पुत्र दीपक कुमार तथा जयलख निवासी सियाराम पोद्दार के पुत्र मिथलेश पोद्दार को अलग-अलग मामलों में गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने बताया कि दोनों आरोपितों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

