विजय भारती ब्यूरो AV भारत न्युज बेगुसराय
भगवानपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। विगत जनवरी माह में थाना क्षेत्र के एक गांव से अपहृत हुई एक युवती को दिल्ली के आजादनगर थाना क्षेत्र से सकुशल बरामद कर भगवानपुर थाना लाया गया है।
थानाध्यक्ष ऋषिकांत कुमार के अनुसार भगवानपुर थाना कांड संख्या 16/26 की पीड़िता को अपहरण के बाद दिल्ली ले जाया गया था।
भगवानपुर थाना की टीम ने आजादनगर थाना, दिल्ली पुलिस के सहयोग से कार्रवाई करते हुए युवती को बरामद किया। बरामदगी के बाद उसे विधिवत भगवानपुर थाना लाया गया।
विदित हो कि पीड़िता की मां 22 जनवरी20 26 को भगवानपुर थाना में आवेदन देकर अपनी बेटी को बरामद करने की गुहार पुलिस प्रशासन से लगाई थी, जिसमें उसने कहा था कि उसकी बेटी चक्का सहलोरी गर्ल उच्च विद्यालय पढ़ने गई थी उसी दौरान गांव के ही विशाल कुमार व अन्य दो आरोपी ने अपहरण कर दिल्ली ले गया। उक्त मामले में पुलिस ने थाना कांड संख्या 16/26 दर्ज कर अपहृता की बरामदगी में जुट गई थी।

