गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
क्षेत्र की प्रसिद्ध साहित्यिक संस्था श्रीविश्वबंधु पुस्तकालय में नव निर्वाचित संरक्षक समिति सदस्यों का शपथग्रहण समारोह तथा संयोजक का चुनाव सम्पन्न हुआ। प्रो. आनंद चन्द्र झा को वर्ष 2026-31 के लिए एक बार फिर सर्वसम्मति से संयोजक निर्वाचित किया गया।
निर्वाचन पदाधिकारी प्रेम किशन मन्नू की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में नव निर्वाचित संरक्षक समिति सदस्य सिधेश आर्य ने प्रो. आनंद चन्द्र झा के नाम का प्रस्ताव रखा। इसका अनुमोदन डॉ. रवीन्द्र राकेश, वैद्यनाथ प्रसाद केसरी एवं विजय कुमार नेमानी ने किया। सदस्यों की सर्वसम्मति के बाद प्रो. आनंद चन्द्र झा को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।इससे पूर्व निर्वाचन पदाधिकारी प्रेम किशन मन्नू ने सभी नव निर्वाचित संरक्षक समिति सदस्यों को निर्विरोध निर्वाचन का प्रमाण पत्र सौंपा तथा उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
समारोह में पुस्तकालय के अध्यक्ष संतोष भारती ‘गुड्डू’, संरक्षक समिति के पूर्व सदस्य नंदलाल पंडित, विशेष समिति सदस्य ताराचंद अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष कौशल किशोर क्रांति, सह सचिव कोमल आर्य, नीरज राय, राजन कुमार, अम्बेश चौधरी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।


