गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
राटन पंचायत निवासी शिक्षक महेंद्र साहू का हार्ट अटैक से आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन से परिजनों, शुभचिंतकों और स्थानीय लोगों में मायूसी है।
महेंद्र साहू के निधन पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष सह राटन पंचायत के उपमुखिया अजीत कुमार, मुखिया प्रतिनिधि सुरेश राम, सरपंच प्रतिनिधि बाला पासवान, समाजसेवी जितेंद्र जीतू, टिंकू कुमार, विकास कुमार सहित कई गणमान्य लोगों ने शोक व्यक्त किया। सभी ने दिवंगत शिक्षक को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
लोगों ने कहा कि महेंद्र साहू के आकस्मिक निधन से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है। वे लोगों के बीच अपनी सरल और सहज व्यवहार के लिए जाने जाते थे। उनके निधन से क्षेत्र में लंबे समय तक उनकी कमी महसूस होगी।

