नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में छापेमारी कर दो इश्तिहारी वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
थानाध्यक्ष मो. फिरदौस ने बताया कि गिरफ्तार वारंटियों में महेशवारा निवासी दिनेश सिंह का पुत्र संजीत कुमार तथा डफरपुर निवासी रमाकांत सिंह का पुत्र विजय सिंह शामिल हैं। दोनों के विरुद्ध न्यायालय में लंबे समय से उपस्थित नहीं होने के कारण इश्तिहार जारी किया गया था। यदि निर्धारित अवधि के भीतर वे न्यायालय में उपस्थित नहीं होते, तो उनके विरुद्ध कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जा सकती थी।
इसी बीच पुलिस को गुप्त सूचना मिली, जिसके आधार पर दोनों वारंटियों को गिरफ्तार कर थाना लाया गया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए थाना क्षेत्र में लगातार अभियान चलाया जा रहा है।


