गोपल्लव झा AV भारत न्युज संवाददाता वीरपुर/बेगूसराय
सरकारी आदेशानुसार गुरुवार को वीरपुर प्रखंड में हर घर तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रखंड विकास पदाधिकारी पंकज कुमार शक्ति धर के नेतृत्व में बैद्यनाथ प्रसाद सिंह +2 विद्यालय के शिक्षक, छात्र-छात्राएं, आंगनबाड़ी सेविकाएं, सामाजिक कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि इस यात्रा में शामिल हुए।

तिरंगा यात्रा के दौरान सीओ भाई वीरेंद्र, सीडीपीओ नीतीश कुमार, विद्यालय प्रधान नीरज कुमार समेत विभिन्न विभागों के पर्यवेक्षक, शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर देश के वीर जवानों को याद किया। इस दौरान देशभक्ति से जुड़े विभिन्न नारे लगाए गए और वीर जवानों के प्रति श्रद्धासुमन अर्पित किया गया।
यात्रा में पूर्व मुखिया राम प्रवेश सिंह, मुखिया दीपक कुमार, बीस सूत्री अध्यक्ष वीरसेन विक्रम, उपाध्यक्ष प्रमोद चौधरी, चुन्नू कुमार चंदन समेत अन्य लोग शामिल हुए।

वहीं बाल विकास परियोजना कार्यालय से भी सीडीपीओ नीतीश कुमार के नेतृत्व में प्रखंड क्षेत्र की आंगनबाड़ी सेविकाओं ने हर घर तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा विभिन्न चौक-चौराहों से होते हुए पुनः बाल विकास परियोजना कार्यालय पहुंची। कार्यालय पहुंचने के बाद सीडीपीओ नीतीश कुमार ने आंगनबाड़ी सेविकाओं के साथ हर घर तिरंगा यात्रा को लेकर विस्तार से चर्चा की और अभियान के उद्देश्य की जानकारी दी।
मौके पर महिला पर्यवेक्षिका डेजी गांधी, कार्यालय के सभी कर्मी सहित प्रखंड क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों की आंगनबाड़ी सेविकाएं मौजूद थीं।


