गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बखरी थाना क्षेत्र के गोढियारी गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक महिला को देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला की पहचान गोढियारी निवासी सिकंदर सहनी की पत्नी शुलो देवी के रूप में हुई है।
थानाध्यक्ष अरविंद कुमार यादव ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि महिला के पास देशी कट्टा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए शुलो देवी को देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने गिरफ्तार महिला के खिलाफ आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।


