गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बखरी पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार यादव ने बताया कि इमादपुर निवासी सरयुग सदा के पुत्र कालो सदा को 19 लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।
वहीं, नशे की हालत में हंगामा करने के मामले में बहोरचक निवासी कमलेश्वरी सदा के पुत्र राजू सदा को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा जानलेवा हमला मामले के अभियुक्त जयलख निवासी मोहम्मद उस्मान की पत्नी रुबेदा खातून को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया।


