गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बखरी पुलिस ने थाना क्षेत्र के सोनमा गांव निवासी रामनारायण मुखिया की पुत्री (काल्पनिक नाम) निशा कुमारी को बेगूसराय कचहरी चौक से बरामद कर लिया है। कांड के अनुसंधानकर्ता सब इंस्पेक्टर कुंदन कुमार के नेतृत्व में उसे बरामद किया गया।
थानाध्यक्ष अरविंद कुमार यादव ने बताया कि बरामदगी के बाद अग्रिम कार्रवाई के लिए उसे न्यायालय भेज दिया गया है। इधर, युवती के बरामद होने के बाद परिवार वालों ने राहत की सांस ली।


