अशोक कुमार ठाकुर AV भारत न्युज संवाददाता तेघड़ा /बेगूसराय
प्रखंड अंतर्गत बरौनी दो पंचायत में मंगलवार को ‘एक पेड़ मां के नाम’ कार्यक्रम के तहत पौधरोपण किया गया। पंचायत में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता अभियान चलाने का निर्णय लिया है। पंचायत की मुखिया मौसम कुमारी एवं भाजपा बरौनी ग्रामीण मंडल अध्यक्ष देवराज सिंह ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में शामिल स्वच्छता कर्मियों एवं आम लोगों ने स्वच्छता एवं पर्यावरण के प्रति समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के तहत स्वच्छता कर्मियों के साथ जनप्रतिनिधियों ने झाड़ू लगाकर घटकिन्डी दुर्गा एवं एप्रोच पथ परिसर में पौधों रोपण कर सफाई के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। मुखिया मौसम कुमारी ने अपने संदेश में कहा कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में“एक पेड़ मां के नाम” कार्यक्रम स्वच्छता के साथ-साथ हरियाली बढ़ाने और प्रदूषण कम करने में मददगार साबित होगी। मंडल अध्यक्ष देवराज सिंह ने कहा साफ-सफाई एक अच्छी आदत है। स्वच्छ पर्यावरण और आदर्श जीवन शैली के लिये हर एक को यह आदत बनानी चाहिये। स्वक्षता पर्यवेक्षक रंजीत कुमार ने कहा कि स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। सार्वजनिक जगहों की सफाई के साथ श्रमदान किया जा रहा है।कचरा से कल्चर तक का प्रदर्शन भी इसमें शामिल है। स्वच्छता लक्षित इकाई एवं जल निकाय की साफ सफाई की जाएगी। 2 अक्टूबर गांधी जयंती के दिन स्वक्षता दिवस मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम में स्वच्छता कर्मी एवं अन्य लोग शामिल हुए।
