मिंटू झा AV भारत न्युज संवाददाता मंसूरचक /बेगूसराय
बिजली बिल,स्मार्ट मीटर लगाने सहित उपभोक्ता की समस्यों के समाधान को लेकर दिनाकं 25.9.2025 गुरुवार को मंसूरचक प्रखंड कार्यालय पर 10 से 2 बजे के बीच विद्युत विभाग के निर्देशानुसार शिविर लगाया जा रहा है.जानकारी देते हुए कनीय विद्युत अभियंता हर्ष कुमार मौर्य ने बताया कि गुरुवार को मंसूरचक प्रखंड कार्यालय कैंपस में शिविर लगाया जा रहा है. जिसमें बिजली बिल,स्मार्ट मीटर, बिजली आपूर्ति,बिजली बिल में सुधार,नया कनेक्शन,कृषि कनेक्शन,खराब मीटर आदि समस्या को लेकर जानकारी दिया जाएगा.उन्होंने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान करना और उन्हें बिजली बिल संबंधी जानकारी देना है.वही श्री मौर्य ने कहा कि 125 यूनिट मुख्यमंत्री विद्युत उपभोक्ता सहायता योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाएगी.
