अशोक कुमार ठाकुर AV भारत न्युज संवाददाता तेघड़ा/ बेगूसराय
शुक्रवार को तेघड़ा प्रखंड अंतर्गत अटल कलाम भवन के सभागार में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 25 लाख महिला लाभार्थियों को 2500 करोड़ रुपये हस्तांतरित किए गए। इस कार्यक्रम में सैकड़ो की संख्या में शामिल जीविका दीदियों व महिलाओं ने भाग लिया। महिलाओं ने रंगोली और मेहंदी से खुशी मनाई और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के 300 से अधिक जीविका दीदियां ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में भाग लिया। मौके पर उपस्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार, जीविका बीपीएम बिरजू कुमार, लोहिया स्वच्छ बिहार मिशन के प्रखंड कोऑर्डिनेटर नितेश कुमार सिंह, जीविकोपार्जन विशेषज्ञ राहुल कुमार वर्मा, पंचायत समिति सदस्य ज्योति सिंह ,सीसी बबन कुमार कौशिक, ओसी मनोज कुमार उपस्थित होकर सभी जीविका दीदी व महिलाओं को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से दिखाई गई।
सभी ग्राम संगठनों के महिलाओं ने हर्षोल्लास के साथ इस कार्यक्रम को देखा एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा जीविका एवं महिला सशक्तिकरण के दिशा में किए गए कार्यों के लिए कृतज्ञता आभार प्रकट किया। इससे पूर्व प्रखंड मुख्यालय से रैली निकाली गई।
सभी दीदियों ने दशहरा पूजा पर्व की तरह इसे मनाया एवं जगह जगह पर रंगोली एवं मेहंदी प्रतियोगिता, गाय पालन का चित्र बनाकर अपनी कला पारदर्शित कर खुशी व्यक्त की।
इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार द्वारा उपस्थित सभी महिलाओं को स्वच्छता का शपथ दिलाई गई।
