नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/ बेगुसराय
नावकोठी प्रखण्ड के एनडीए कार्यकर्ताओं ने बिहार सरकार के द्वारा आगामी चुनाव से पहले बेरोजगार युवक- युवतियों को बड़ी सौगात देने पर खुशी जाहिर किया है। सरकार ने युवक- युवतियों को आर्थिक सहायता देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना का दायरा बढ़ा दिया है।भाजपा व जदयू प्रखण्ड अध्यक्ष द्वय् मुकेश कुमार ने बताया कि यह योजना पहले 12वीं पास बेरोजगारों के लिए थी। अब इस योजना का लाभ स्नातक(कला, विज्ञान और वाणिज्य संकाय से)उत्तीर्ण युवक -युवतियों को भी मिलेगा।जदयू जिला महासचिव हरि नंदन कुमार, जिला उपाध्यक्ष धर्मवीर कुमार,प्रखण्ड प्रवक्ता सुभाकर मिश्रा ने बताया कि इस योजना के तहत 20 से 25 वर्ष आयु वाले वैसे युवक-युवतियां, जो ना तो आगे की पढ़ाई कर रहे हैं और ना ही किसी प्रकार के रोजगार से जुड़े हैं,उन्हें प्रत्येक माह 1000 रूपये की दर से अधिकतम दो वर्षों तक भत्ता दिया जाएगा।भाजपा के विश्वनाथ दास व महामंत्री दीपक कानू ने कहा कि बिहार सरकार की‘सात निश्चय -2’योजना के तहत इसे वर्ष 2025-26 तक के लिए विस्तारित किया गया है।इस योजना का उद्देश्य युवाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाकर आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रेरित करना है।बिहार सरकार युवाओं को शून्य-ब्याज पर ऋण प्रदान करेगी। शिक्षा ऋण लेने वाले छात्र की मृत्यु कोर्स अवधि में होने पर ऋण माफ हो जाएगा।उन्होंने कहा कि सरकार ने ऋण चुकाने की प्रक्रिया को और भी आसान बना दिया है।अब दो लाख रुपये तक का लोन अधिकतम 84 किस्तों (7 साल) में चुकाया जा सकेगा। पहले यह अवधि 60 किस्तों (5 साल) थी। दो लाख से अधिक का लोन अधिकतम 120 किस्तों (10 साल) में चुकाया जा सकेगा। पहले यह अवधि 84 किस्तें (7 साल) थी।इस बदलाव से छात्रों और उनके परिवारों पर आर्थिक दबाव काफी हद तक कम होगा।इस कार्य से उत्साहित होकर एनडीए कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी।
