अशोक कुमार ठाकुर AV भारत न्युज संवाददाता तेघड़ा/बेगूसराय
2009 बैच के दारोगा और पटना के फतुहा के पूर्व थानाध्यक्ष रूपक कुमार अंबुज को उनके पैतृक आवास बाजितपुर पीढौली में मंगलवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
यह कांग्रेस पार्टी के तत्वाधान में आयोजित श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता अवकाश प्राप्त शिक्षक सह कांग्रेस पार्टी के जिला उपाध्यक्ष रामस्वरूप पासवान ने की जबकि संचालन शिक्षाविद ब्रह्मदेव पासवान ने किया।
इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिला अध्यक्ष शांति स्वामी, जिला उपाध्यक्ष चुनचुन राय, कांग्रेस के युवा जिला अध्यक्ष राहुल कुमार, जिला सचिव रवि रंजन कुमार, तेघरा नगर अध्यक्ष रणधीर मिश्रा, जिला सचिव राजेश कुमार सरवन, मंडल अध्यक्ष सुकुल सिंह, भाजपा नेता कृष्णनंदन सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सरोज पासवान सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने दिवंगत रूपक कुमार अंबुज के तैलीय चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सह उनके मामा सरोज पासवान ने रूपक कुमार अंबुज के व्यक्तित्व एवं उनके कार्यों को याद करते हुए कहा कि 2009 बैच के दरोगा रहे पदोन्नति के बाद फतुहा के लोकप्रिय थाना अध्यक्ष के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए अपने कर्तव्य और निष्ठा के प्रति समर्पित रहे।
पूर्व जिला अध्यक्ष शांति स्वामी ने कहा कि दिवंगत रूपक ईमानदार पुलिस अधिकारी थे उन्होंने कर्तव्य के लिए अपनी बीमारी की परवाह किए बिना अपनी जान कुर्बान कर दी।
जिला उपाध्यक्ष चुन चुन राय ने कहा जिस क्षेत्र में वे जिम्मेदारी में रहे खास करके फतुहा के लोग उन्हें याद करते हैं इसे पता चलता है कि वह कितने लोकप्रिय थे। आज सभी पुलिस कर्मियों के लिए वे प्रेरणा के स्रोत हें।
युवा जिला अध्यक्ष राहुल कुमार ने कहा कि उनकी मृत्यु समाज और प्रशासनिक महकमे के लिए अपूर्णिय क्षति है।
ज्ञात हो कि पटना के फतुहा के पूर्व थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रूपक कुमार अम्बुज का निधन दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में इलाज के दौरान हो गया था। 26 सितंबर, 2025 दिन शुक्रवार को उनकी मौत की खबर आई थी।
रूपक कुमार अम्बुज बिहार पुलिस के 2009 बैच के दारोगा थे। प्रोन्नति के बाद इंस्पेक्टर बने और फिर रूपक कुमार अम्बुज फतुहा थाना के पूर्व थाना अध्यक्ष रहे।
उत्क्रमित मध्य विद्यालय बाजितपुर पीढौली से सेवानिवृत्ति प्रधानाध्यापिका चंद्रकला देवी एवं राजेंद्र पासवान सदस्य बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी पटना के छोटे पुत्र व कांग्रेस नेता सरोज पासवान के मांमां रूपक कुमार अंबुज शुरू से ही सामाजिकता और आदर्श के प्रति समर्पित रहते थे।
वे अपने पीछे धर्मपत्नी प्रीति कुमारी, 11 वर्षीय पुत्र वैभव अंजुम उर्फ प्रीतम एवं 6 वर्षीय पुत्र प्रियांशु अंबुज सहित पूरे परिवार छोड़ गए।
