गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बहादुरपुर थाना क्षेत्र के बुधोरा गांव निवासी लक्ष्मी महतो के पुत्र सुनील कुमार को पुलिस ने बखरी थाना क्षेत्र के जयलख चेक पोस्ट पर चेकिंग के दौरान विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस को 750 एमएल रॉयल ग्रीन ब्रांड की दस बोतलें मिलीं, जिसे वह अवैध रूप से बैग में भरकर ले जा रहा था। बरामद शराब की अनुमानित बाजार कीमत हजारों में बताई जा रही है।पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
