नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी थाना क्षेत्र अंतर्गत विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर नावकोठी प्रशासन मुस्तैद दिख रही है। इसी कड़ी में कुर्की वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।थानाध्यक्ष राजीव कुमार रंजन ने बताया कि सुधीर सिंह पिता टुनटुन सिंह कुर्की वारंटी थाना कांड संख्या 121/14 नावकोठी वार्ड संख्या 4 निवासी पर मारपीट का मामला दर्ज था। न्यायालय में गैर हाजिर रहने के कारण कुर्की जप्ति का भी आदेश निर्गत था जिसे स्वयं थानाध्यक्ष राजीव कुमार रंजन,एस आई विपिन कुमार ओझा एवं सशस्त्र बलों के द्वारा रात्रि गस्ती के दौरान घर से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
