नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/ बेगूसराय
नावकोठी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सदर पंचायत नावकोठी के मां काली स्थान छठ घाट सहित अन्य छठ घाटों का निरीक्षण ग्राम प्रधान ने किया। उन्होंने ग्राम वासी को लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप सभी छठव्रती माताओं बहनों के लिए पंचायत के सभी प्रमुख छठ घाट जिसमें बूढ़ी गंडक नदी स्थित माता काली स्थान छठ घाट,शंकर चौक स्थित तालाब में साफ सफाई,रौशनी की व्यवस्था,गोताखोर , ध्वनि विस्तारक यंत्र सहित सभी व्यवस्थाएं की गई हैं।इसके साथ ही पंचायत के लगभग सभी वार्डों में स्थानीय युवाओं, साथियों और वार्ड सदस्य के सहयोग से एक -एक छठ घाट का निर्माण किया गया है।आप सभी से निवेदन है कि अपने सुविधानुसार छठ घाट पर पहुंच कर संयम व शांति से भगवान भास्कर को अर्घ्य दें।बूढ़ी गंडक नदी के छठ घाटों पर सावधानीपूर्वक जाएं और बच्चों पर खास ध्यान रखें।छठ घाट से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या और सुक्षाव हेतु मोबाइल नंबर 9771167678 पर संपर्क कर जानकारी दे सकते हैं। आज खरना पूजा के साथ ही सभी छठव्रती माताओं बहनों द्वारा 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू हो गया।इस दौरान उप मुखिया विजय सहनी,स्वच्छता पर्यवेक्षक कन्हैया कुमार,राजा विकास सहित सभी वार्ड सदस्य एवं ग्रामीण मौजूद थे।
