नवीन कुमार मिश्र AV भारत न्यूज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय।
थाना क्षेत्र अंतर्गत सदर पंचायत नावकोठी से पुलिस प्राथमिकी अभियुक्त को घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।इस पर छूड़ेबाजी करने का आरोप है।थानाध्यक्ष राजीव कुमार रंजन ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर नावकोठी के विष्णु देव सहनी के पुत्र धर्मेंद्र सहनी उर्फ धर्मा को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया।उसके ऊपर गांव के ही दो महिलाओं का गला रेतने का आरोप है।गिरफ्तारी में एस आई रंजीत कुमार एवं पुलिस बल के जवान शामिल थे।
