By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
AV Bharat NewsAV Bharat NewsAV Bharat News
  • 🏠︎ Home
  • बिहार
    • बेगूसराय
    • समस्तीपुर
  • देश
  • बिहार चुनावNEW
  • खेल
  • शिक्षा
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • क्रिकेट
Reading: पप्पू यादव बोले – बछवाड़ा के विकास के लिए गरीब दास को बनाइए विधायक
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
AV Bharat NewsAV Bharat News
Font ResizerAa
  • Home
  • बिहार
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • धर्म
  • राजनीति
  • रोजगार
  • 🏠︎ Home
  • बिहार
    • बेगूसराय
    • समस्तीपुर
  • देश
  • बिहार चुनावNEW
  • खेल
  • शिक्षा
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • क्रिकेट
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • क्रिकेट
  • बिहार चुनाव
  • बेगूसराय
© Avbharatnews.com All Rights Reserved. Design By PatnaHost.Net
AV Bharat News > बिहार चुनाव > पप्पू यादव बोले – बछवाड़ा के विकास के लिए गरीब दास को बनाइए विधायक
बिहार चुनाव

पप्पू यादव बोले – बछवाड़ा के विकास के लिए गरीब दास को बनाइए विधायक

AV BHARAT NEWS
Last updated: November 4, 2025 5:05 pm
AV BHARAT NEWS
5 months ago
Share
SHARE

विजय भारती ब्यूरो AV भारत न्युज बेगुसराय

भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र के सूर्यपुरा स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंदिर के मैदान में बछवाड़ा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी शिव प्रकाश गरीब दास के समर्थन में मंगलवार को एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। इस सभा में लोकसभा सांसद पप्पू यादव, राज्यसभा सांसद नासिर हुसैन, और कन्हैया कुमार सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत की।

उक्त सभा को संबोधित करते हुए पप्पू यादव ने कहा कि मैं आज आप सबसे भीख मांगने आया हूं कि अपने बेटे और मेरे छोटे भाई गरीब दास को आशीर्वाद देकर विधायक बनाइए। गरीब दास ने बिना पद और सत्ता के जनता के हक के लिए पटना से लेकर दिल्ली तक सड़कों पर संघर्ष किया है। अब समय है कि आपलोग उन्हें अपना प्रतिनिधि बनाकर विधानसभा भेजें। आने वाले समय में यही बेटा न केवल विधायक बल्कि मंत्री भी बनेगा। उन्होंने आगे कहा कि छह नवंबर को महागठबंधन के असली उम्मीदवार गरीब दास क्रमांक संख्या 2, हाथ छाप को वोट देकर बछवाड़ा को विकास की नई दिशा दें।हम दोनों मिलकर श्रद्धेय स्व. रामदेव बाबू के अधूरे सपने को साकार करेंगे और बछवाड़ा को एक विकसित क्षेत्र बनाएंगे।

वहीं राज्यसभा सांसद नासिर हुसैन ने कहा कि गरीब दास आज देश के दस सबसे बड़े युवा नेताओं में से एक हैं। इन्हें फिर से आप सबका आशीर्वाद चाहिए ताकि ये और मजबूती से जनता की सेवा कर सकें। इसीलिए इंडिया गठबंधन ने इन्हें बछवाड़ा से उम्मीदवार बनाया है।

वहीं एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार ने भी सभा में युवाओं का आह्वान करते हुए कहा देश और बिहार को युवा नेतृत्व की जरूरत है तथा बछवाड़ा को भी। अब समय है कि आप सभी एक मौका अपने घर के बेटे गरीब दास को दें। जो बेटा अपने लोगों के सुख-दुख में साथ खड़ा रहता है, वही सच्चा जनसेवक है। हमने अपने नजरों से पटना में गरीब दास को गरीब गुरबा के हक़ लिए बदन पर लाठी खाते हुए देखा है।यह काम में विश्वास करता है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन बेगूसराय में सातों सीटों पर जीतने जा रहा है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता बेगूसराय जिला कांग्रेस के अध्यक्ष अभय कुमार सिंह सार्जन ने की मंच का संचालन ओबीसी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राम स्वार्थ साह ने किया। कार्यक्रम में भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव राजेश कुमार सन्नी, कांग्रेस नेता रजनीकांत पाठक, युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राहुल कुमार, पूर्व प्रमुख कृष्ण कुमार राय, मंडल अध्यक्ष मो. युनीश, इन्द्रदेव राय, प्रदेश महासचिव मितेश पाठक, बनारसी सहनी, युवा कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष उमेश दास तथा राम चंद्र तांती समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बखरी में विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित
विधानसभा चुनाव की तैयारी पूरी, 156 भवनों में 366 मतदान केंद्र बनाए गए
मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर आंगनबाड़ी सेविकाओं की बैठक
महिला मतदाताओं ने दिखाया उत्साह, पुरुषों से अधिक संख्या में डाला वोट
तेजस्वी यादव का तीखा हमला – “मैं मोदी-शाह से नहीं डरता, मैं एक बिहारी लड़का हूं”
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article बिहार विधानसभा चुनाव तैय करेगा भारत का भविष्य, डॉ कनैहा कुमार
Next Article पुलिस की बड़ी कार्रवाई: विदेशी शराब के साथ 6 तस्कर गिरफ्तार, ट्रक और बाइक जब्त
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
« Mar    
about us

AV Bharat News is a fast-growing digital news portal dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to its readers. With the motto of keeping people informed and aware, AV Bharat News covers a wide range of categories including देश-विदेश (National & International News), राजनीति (Politics), व्यापार (Business), खेल (Sports), मनोरंजन (Entertainment), टेक्नोलॉजी (Technology), शिक्षा (Education), रोजगार (Jobs), स्वास्थ्य (Health), धर्म (Religion), ज्योतिष (Astrology), और लाइफस्टाइल (Lifestyle).

Categories

  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • बॉलीवुड
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • समस्तीपुर

More Categories

  • शिक्षा
  • रोजगार
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • क्रिकेट
  • बिहार चुनाव
  • बेगूसराय

Quick links

  • Home
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • DMCA

Stay Connected

2.5KLike
1.5KFollow
© Avbharatnews.com All Rights Reserved. Design By PatnaHost.Net
  • Home
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • DMCA
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up