गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
सोशल मीडिया के ज़रिए ऑनलाइन खरीदारी करना बखरी वार्ड संख्या 15 निवासी जाकिर हुसैन को भारी पड़ गया।मिली जानकारी के अनुसार जाकिर हुसैन के छोटे बच्चों ने फेसबुक पर एक विज्ञापन देखकर कुछ खिलौने और घरेलू सामान ऑर्डर कर दिया था।कुछ दिनों तक सामान नहीं पहुंचा तो उन्होंने संबंधित व्यक्ति से संपर्क किया। सामने वाले ने बताया कि “ऑर्डर रद्द कर दिया गया है और पैसे आपके खाते में वापस कर दिए जाएंगे।” इसके बाद ठगों ने एक लिंक भेजा, जिसे बच्चों ने अनजाने में क्लिक कर दिया।क्लिक करते ही जाकिर हुसैन के दो अलग-अलग बैंक खातों से कुल ₹56,000 की राशि उड़ गई,जिसमें पंजाब नेशनल बैंक से 33 हजार और बैंक ऑफ़ इंडिया से 23 हजार की निकासी की गई।
जब तक जाकिर हुसैन को जानकारी मिली, तब तक दोनों खातों से रकम ट्रांसफर हो चुकी थी।पीड़ित ने इस मामले की शिकायत बेगूसराय थाना साइबर सेल में दर्ज करा दी है।स्थानीय लोगों ने इस घटना को चेतावनी मानते हुए कहा है कि ऑनलाइन खरीदारी करते समय और किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से पहले सतर्क रहना जरूरी है।
