नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी प्रखण्ड क्षेत्र अन्तर्गत पहसारा पूर्वी पंचायत में भूईधारा पुल के पास ग्रामीणों के सहयोग से चौबीस घंटे का सीताराम नाम संकीर्तन (अष्टयाम)का आयोजन किया गया।सीताराम नाम संकीर्तन से संपूर्ण ग्राम का वातावरण भक्तिमय हो गया।बुधवार से प्रारंभ हुई जो 24 घंटे के बाद गुरुवार को समाप्त होगा।

संकीर्तन की सफलता के लिए 151कुंवारी कन्याओं की भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गयी।संकीर्तन में क्षेत्र के प्रसिद्ध भजन मंडलियों ने भाग लिया।इस कार्य में उमेश यादव, अवधेश ठाकुर, विशेश्वर चौधरी, अनिल महतो,दिलीप कुमार आदि की भूमिका सराहनीय रही।
