गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बखरी प्रखंड क्षेत्र के मोहनपुर पंचायत के वार्ड सात में रविवार रात अचानक लगी भीषण आग से मो.मोबीन का पूरा घर जलाकर राख हो गया।आग की लपटें इतनी तेज थीं कि देखते ही देखते मोहम्मद मोबीन के अलावा मो. यासीन, मो.गयासुद्दीन तथा मो.मुस्तफा के घर भी आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं।बताया जाता है कि आग बुझाने के दौरान दो लोग झुलस गए है।
घटना रात करीब 9 बजे की है। आग में नगदी समेत, दो भर सोना, दो मोबाइल फोन, सर्दियों के कपड़े, घरेलू उपयोग की वस्तुएँ और खाद्य सामग्री सहित हजारों रुपये की कीमत का सामान जलकर राख हो गया।
