नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत विद्युत ऊर्जा चोरी रोकथाम हेतु कनीय अभियंता विमल कुमार साहा, कार्यपालक सहायक प्रवीण कुमार, रामनरेश राय,धीरज कुमार,अमित कुमार, मनीष भारती के द्वारा छापेमारी की गई।
छापेमारी के क्रम में तीन लोगों को अवैध रूप से विद्युत ऊर्जा का उपयोग करते हुए पकड़ा गया।थानाध्यक्ष राजीव कुमार रंजन ने बताया कि इनके विरूद्ध थाने में भारतीय विद्युत अधिनियम की धारा 135 एवं अन्य सुसंगत धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
जेई विमल कुमार साहा ने बताया कि विभागीय निर्देश के आलोक में डफरपुर पंचायत के टेकनपुरा निवासी प्रियरंजन सिंह पिता जटाधारी सिंह पर जुर्माना ₹3O,482, + बकाया 1153 कुल 31,635,टेकनपुरा निवासी राम आधार सहनी पिता कैलाश सहनी पर जुर्माना ₹5998 और टेकनपुरा निवासी सोनेलाल सहनी पिता ब्रह्मदेव सहनी निवासी पर जुर्माना ₹6047 राजस्व की क्षति का मामला दर्ज हुआ है।उक्त तीनों व्यक्तियों पर मीटर बायपास कर विद्युत उपयोग करने का आरोप लगाया गया है।
