नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/ बेगूसराय
नावकोठी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पहसारा पैक्स अध्यक्ष रणवीर कुमार ने धान खरीद में अफसरशाही को लेकर केंद्रीय मंत्री सह बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह को स्मार पत्र सौंपा।
उन्होंने स्मार पत्र में लिखा है कि बेगूसराय जिले के अंतर्गत नावकोठी, बखरी,गढ़पुरा,चेरिया बरियारपुर, खोदावंदपुर व छौराही धान का कटोरा क्षेत्र है।शुरू से सभी प्रखंड कृषि विभाग के द्वारा कम अच्छादन दिखाया जाता है,जिससे प्रखंड में पैक्शों को मामूली लक्ष्य मिलता है।जबकि अफसर के मिली-भगत से बाढ़ ग्रस्त इलाके में धान का रोपनी, कटाई व उपज ज्यादा दिखाते हैं।ताकि अफसर को मोटी कमाई हो सके।
नावकोठी प्रखंड में कुल 9 पैक्स है इसमें 60% साहू मिल और 40% मेंसर्स कृष्णा राइस मिल में टैगिंग हेतु इच्छा जाहिर किया एवं आवेदन दिया। इसके बावजूद पूरे नावकोठी प्रखंड को साहू मिल से ट्रैकिंग कर दिया गया है।अफसर के मनमानी के खिलाफ 48 घंटे के बाद अगर सुधार लक्ष्य एवं ट्रैकिंग व्यवस्था दुरुस्त नहीं किया गया हम सारे पैक्स अध्यक्ष धान लेकर नावकोठी प्रखंड कार्यालय के समीप धरना प्रदर्शन करेंगे।शांतिपूर्ण व्यवस्था से भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ेंगे।
