गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बखरी प्रखंड के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शकरपुरा में छात्र छात्राओं के बीच शुक्रवार को प्रखंड स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी व क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता बीडीओ सह बीईओ कुमार मुकेश ने की।प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता में उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शकरपुरा संकुल, राटन संकुल,घाघरा संकुल,बहुआरा संकुल, परिहारा और चकहमीद संकुल के छात्र छात्राओं ने भाग लिया।छात्र छात्राओं ने विज्ञान प्रदर्शनी में बायो गैस, मिनी मोटर पंप, वायुमंडल, वाटर फिल्टर, ह्यूमैन सिस्टम, रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम,सोलर पैनल, एआई क्लास रूम,एआई कृषि भवन, बोर का प्रमाणिक माॅडल, मौसम विभाग, शरीर का किडनी फंक्शन, एसिड बेस फार्मूला, वेदांग, बायु दाब, वाटर प्यूरीफायर, विद्युत धारा का रसायनिक प्रभाव से जुड़े प्रदर्शनी लगाकर उसके बारे में बीडीओ सह बीईओ कुमार मुकेश को विस्तार से बताया।इस दौरान श्री मुकेश के द्वारा सभी संबंधित स्टाॅल पर जाकर छात्र छात्राओं से संबंधित प्रोजेक्ट के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी लिया गया।
विज्ञान प्रदर्शनी के बाद वर्ग छह से आठ और नवम से बारहवीं तक के बच्चों के बीच बारी-बारी से क्विज क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।जिसमें भी बच्चों ने पूछे गए प्रश्नों का जबाव देते हुए बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।
क्विज प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में चकहमीद जबकि सीनियर वर्ग में घाघरा संकुल के दो बच्चों ने बाजी मारी।मौके पर ब्रजेश, खुशी कुमारी, दिव्यानी, संध्या, सोनू, अमृतांशु, साधना, सुनीता, रूपा सहित दर्जनों की संख्या में बच्चों ने प्रतियोगिता में भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन भी किया। क्विज प्रतियोगिता का संचालन शिक्षक प्रेम किशन मन्नू और पवन कुमार सुमन ने किया।
इस मौके पर शिक्षक विकास चंद्र भारती, वालेश्वर राम, रजनीश पल्लव, प्रेम गांधी, देवव्रत कुमार, राणा कुमार, महेश कुमार, पंकज कुमार, नंदलाल दास, राजू प्रसाद, लेखापाल मुकेश कुमार, राजकुमार, ब्रजेश कुमार सहित बड़ी संख्या में शिक्षक और छात्र छात्राएं उपस्थित हुए।
