नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी प्रखंड अंचलाधिकारी सूरज कुमार ने शुक्रवार को डफरपुर पंचायत के अब्बुपुर के अग्नि पीड़ित परिवारों को सहायता राशि दिया।
विदित हो कि पिछले शुक्रवार की शाम अब्बुपुर छतौना में भयंकर अगलगी की घटना हो गई थी।इसमें घर सहित अनाज और भूसा से भरा भूसाघर जल कर राख हो गया था।इसमें लाखों रुपए की क्षति हुई थी।सीओ सूरज कुमार ने बताया कि प्रत्येक अग्नि पीड़ित परिवार को ₹12 हजार की दर से सहायता राशि का चेक प्रदान किया गया।
मुखिया प्रतिनिधि ई. रंजीत कुमार पमपम ने बताया कि अब्बुपुर छतौना निवासी अग्निपीड़ित सोनी देवी पति मनीष महतो,वीणा देवी पति धीरज महतो व गौरी देवी पति पवन महतो को सीओ सूरज कुमार ने सहायता राशि का चेक प्रदान किया।वहीं रंजीत कुमार पमपम ने अग्नि पीड़ित परिवारों को रेड क्रॉस सोसाइटी से भी सहायता दिलाने का भरोसा दिलाया।
