गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी /बेगूसराय
जिला पदाधिकारी बेगूसराय के निर्देश के आलोक में ग्राम पंचायत बागवन में किसानों के फार्मर रजिस्ट्रेशन एवं ई- के वाय सी के लिए डोर टू डोर अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत पंचायत के विभिन्न गांवों और टोलों में जाकर किसानों का फार्मर आईडी जनरेट किया जा रहा है, ताकि वे सरकार की विभिन्न कृषि योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें।
इस अभियान को सफल बनाने के लिए पंचायत स्तर पर एक संयुक्त टीम गठित की गई है, जिसमें टीम लीडर रोहित कुमार, पंचायत सचिव गोपाल कुमार, स्वच्छता पर्यवेक्षक रामचरण महतो, विकास मित्र प्रतिभा कुमारी, ग्राम कचहरी सचिव अर्चना कुमारी, शिक्षक सुबोध कुमार एवं बिरजू राय, पंचायत रोजगार सेवक कृष्ण कुमार, आवास सहायक अमरेश कुमार, कृषि सलाहकार अन्नू कुमारी सहित अन्य कर्मी पूरी तत्परता के साथ लगे हुए हैं।किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी कर्मियों को अलग-अलग टीमों में बांटकर विभिन्न टोलों में भेजा गया है, ताकि अधिक से अधिक किसानों का समय पर रजिस्ट्रेशन किया जा सके और कोई भी पात्र किसान लाभ से वंचित न रह जाए।
