नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
मकर संक्रांति जैसे पावन और सामाजिक समरसता के प्रतीक पर्व को खास,यादगार और जनसेवा से जोड़ते हुए मंझौल अनुमंडल के प्रथम आई.सी.यू. सुविधा युक्त जीडी हॉस्पिटल,मंझौल की ओर से भव्य दही-चूड़ा भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन ने न सिर्फ पर्व की परंपरा को जीवंत किया, बल्कि अस्पताल और समाज के बीच विश्वास व अपनत्व के रिश्ते को और भी मजबूत किया। यह कार्यक्रम रविवार, 11 जनवरी को अस्पताल परिसर, बखरी रोड,पाताल हार्डवेयर के बगल में, मंझौल में आयोजित किया गया।सुबह से ही अस्पताल परिसर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। सैकड़ों की संख्या में मंझौल एवं आसपास के क्षेत्रों से आए लोगों ने पारंपरिक दही–चूड़ा का स्वाद लिया और आयोजन की सराहना की।
अस्पताल प्रबंधन ने इस अवसर पर बताया कि मकर संक्रांति केवल एक पर्व नहीं,बल्कि सामाजिक एकता, भाईचारे और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश देने वाला त्योहार है।इसी भावना के साथ जीडी हॉस्पिटल ने यह आयोजन किया,ताकि चिकित्सा सेवा के साथ- साथ सामाजिक जुड़ाव को भी मजबूती दी जा सके।कार्यक्रम के आयोजक डॉ. अनिल प्रसाद MBBS, CAS, वरिष्ठ फिजिशियन एवं सर्जन तथा पूर्व रेजिडेंट,एलएनजेपी अस्पताल,नई दिल्ली, ने कहा कि “ जीडी हॉस्पिटल का उद्देश्य केवल इलाज करना नहीं,बल्कि समाज के साथ भावनात्मक रिश्ता बनाना है।हम चाहते हैं कि लोग हमें सिर्फ अस्पताल नहीं,बल्कि अपने परिवार के एक हिस्से के रूप में देखें।”
वहीं कार्यक्रम के निवेदक डॉ. सोनू कुमार MD Pediatrics, शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ, फेलोशिप इन नियोनेटोलॉजी (IAP) तथा पूर्व वरिष्ठ चिकित्सक, DDU अस्पताल, नई दिल्ली, ने उपस्थित लोगों का स्नेहपूर्वक स्वागत करते हुए कहा कि “समाज का विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है और ऐसे आयोजन उसी विश्वास को और मजबूत करते हैं।” अस्पताल के संचालक अमित कुमार ने भावुक शब्दों में कहा कि “यह मेरे और जीडी हॉस्पिटल दोनों के लिए सौभाग्य की बात है कि आप सभी हमारे आमंत्रण पर आए और अपना आशीर्वाद दिया।”उल्लेखनीय है कि जीडी हॉस्पिटल मंझौल अनुमंडल का एकमात्र ऐसा अस्पताल है जो पूर्ण आई.सी.यू. सुविधाओं,आधुनिक चिकित्सा संसाधनों और शिशु रोग विशेषज्ञ की सेवाओं से लैस है।
मकर संक्रांति का यह आयोजन न केवल पर्व की मिठास बढ़ाने वाला रहा, बल्कि यह संदेश भी दे गया कि जीडी हॉस्पिटल चिकित्सा के साथ-साथ सामाजिक उत्तरदायित्व को भी निष्ठा पूर्वक निभा रहा है।निश्चित रूप से यह आयोजन आने वाले समय में क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवा और समाज के बीच एक मजबूत सेतु के रूप में याद किया जाएगा।इस दौरान सम्मिलित रुक्मणि फैसलेटर,ऊषा किरण, पंकज,बिट्टू,पप्पू,मिथुन सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
