गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बखरी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए विदेशी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कर्मशील कुमार, पिता राधे श्याम महतो, ग्राम गमहरिया, वार्ड संख्या 06, थाना नावकोठी, जिला बेगूसराय के रूप में हुई है।पुलिस ने आरोपी के पास से ग्रीन क्लासिक ब्लेंडर व्हिस्की (750 एमएल) की कुल 14 बोतलें बरामद की हैं। जब्त शराब की कुल मात्रा 10.500 लीटर विदेशी शराब बताई गई है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में कांड दर्ज कर लिया गया है तथा उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है। वही बखरी थाना कांड संख्या- 50/13 के वारंटी अभियुक्त सलौना निवासी टुनटुन यादव के पुत्र बलबीर यादव को गिरफ्तार किया गया है। इनके विरुद्ध न्यायालय से अजमानतीय वारंट निर्गत था ।
