नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी थाना में कार्यरत एक चौकीदार के सेवानिवृत्ति उपरांत शनिवार को विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष अमरजीत तिवारी ने की।विदाई समारोह में सेवानिवृत्त चौकीदार को अंगवस्त्र व माला पहनाकर सम्मानित किया गया।
प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष अमरजीत तिवारी ने बताया कि थाना में कार्यरत चौकीदार हरे राम तांती पिता स्व० परमेश्वर तांती के सेवानिवृत्ति के अवसर पर सम्मान पूर्वक विदाई समारोह का आयोजन किया गया।इस अवसर पर थानाध्यक्ष ने कहा कि सरकारी सेवा में एक न एक दिन सेवानिवृत्त होना तय है।चौकीदार का कार्यकाल अच्छा रहा।इन्होंने निष्ठापूर्वक व लगन पूर्वक अपने कार्यों को किया।इनके कार्यकाल को कभी भुलाया नहीं जा सकता है।ये डाक पहुंचाने का कार्य किया करते थे।
1987 में इन्होंने अपना योगदान दिया था।ये जहां भी रहें स्वस्थ और सुरक्षित रहें।इनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।इस मौके पर एसआई विश्वजीत कुमार,विपिन ओझा,पीएसआई मिथिलेश कुमार, अंकिता कुमारी, चौकीदार महेंद्र पासवान,चुम्मन पासवान,शंकर महतो अर्जुन महतो,रामवीर पासवान,मो अफरोज, रामवीर पासवान आदि मौजूद थे।
