नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत अयोध्या प्रसाद सिंह उच्च विद्यालय प्लस टू के खेल मैदान में नावकोठी प्रशासन और नावकोठी पंचायत एकादश के बीच एक दोस्ताना क्रिकेट मैच खेला गया।जिसमें नावकोठी पंचायत के कप्तान राष्ट्रपति कुमार ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए नावकोठी एकादश की टीम ने सत्यम के तुफानी 68 रनों और सिंटु के 46 रनों की बदौलत 8 ओवरों में 137 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।जबाब में उतरीं प्रशासन की टीम को पहले ओवर की पहली ही गेंद पर पहला झटका लगा।लेकिन उसके बाद आए बल्लेबाज राहुल ने लगातार पहली 6 गेंद को छक्के और चौके के लिए भेजकर अपने इरादे जाहिर कर दिए।बेहतरीन बल्लेबाज करते हुए राहुल ने अपनी टीम की और से सवाधिक 56 रन बनाए।टीम के अन्य बल्लेबाजों ने भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को लक्ष्य के नजदीक पहुंचाया।
रोमांच से भरपूर मुकाबले में नावकोठी प्रशासन को अंतिम ओवर में जीत हासिल करने के लिए 22 रनों की आवश्यकता थी। लेकिन कशमकश से भरे मैच में प्रशासन की टीम 20 रन ही बना सकी। 1 रन से सनसनीखेज जीत हासिल करते हुए नावकोठी पंचायत सीरीज टाई करने में सफल हुई।मैन ऑफ द मैच राहुल को दिया गया।
जबकि नावकोठी प्रशासन के कप्तान प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष अमरजीत तिवारी व नावकोठी एकादश के कप्तान मुखिया राष्ट्रपति कुमार बिडडू दोनों को संयुक्त रूप से विजेता कप दिया गया।मैच में एम्पायर मृत्युंजय महाकाल और युगल किशोर मंडल थे।कमेंटेटर रजनीश कुमार,स्कोरर अभिषेक कुमार।मैच को सफल बनाने में अवनीश कुमार, रविरंजन झा,मारूति सहवाग सहित सैकड़ों की संख्या में दर्शक मौजूद थे।
