गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
शुक्रवार को बखरी प्रखंड के गंगरहो गांव में भव्य कलश शोभा यात्रा के साथ रामधुनी यज्ञ आरंभ हुआ। रामधुनि अष्टजाम यज्ञ गंगरहो गांव के श्री रामजानकी ठाकुरबाड़ी मे हो रही है। तीन दिवसीय राम धुनी अष्टजाम 27 फरवरी से 1 मार्च तक चलेगी।
इस शोभायात्रा के दौरान जिला परिषद सदस्य घनश्याम राय, कुंदन कानू मौजूद रहे।श्री रामजानकी ठाकुरबाड़ी के महंत सीताराम दास,एवं पुजारी चौवालीस दास ने कहा कि रामधुनी से वातावरण गुंजायमान है। चारो ओर भक्ति की सरिता प्रवाहित हो रही है जो 48 घंटों तक माहौल भक्तिमय रहेगा।
उन्होंने कहा कि यह यज्ञ ग्रामीण एकता का द्योतक है। यज्ञ से समाज में शांति आती है और आपसी सौहार्द बढ़ता है।रामध्वनि से पूर्व निकाली गई कलश शोभा यात्रा में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।जहां मंत्रोच्चारण के साथ कलश पूजन किया गया। कलश पूजन के बाद श्रद्धालु रामधुनि यज्ञ स्थल से पैदल कलश शोभायात्रा गंगरहो, हेमनपुर ,तरछुआ मोहनपुर चौक होते हुए यज्ञ स्थल पर पहुंची।
इस यज्ञ आयोजन को सफल बनाने को लेकर नंदन महतो, राजीव सिंह, डॉ प्रकाश सिंह, नितेश राजपूत,महेश भारती, राजीव राय, सन्नी कुमार, कमलेश कुमार संजय साह,आदित्य सिंह राजपूत श्याम महतो, गुलशन कुमार साह, विजय साहू, संतोष कुमार सिंह, विकास कुमार सहित समस्त गंगरहो गांव के लोग दिन-रात जुटे हुए हैं।
