नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी थाना क्षेत्र अन्तर्गत डुमरिया के एक युवक की मौत उस समय हो गई जब वह खेत में मक्के की सिंचाई करने गया था। मक्के की सिंचाई करते समय करेंट लगने से मौत हो गयी।घटना बुधवार की देर शाम की है।मृतक नावकोठी थाना क्षेत्र के रजाकपुर पंचायत के वार्ड नंबर 6 डुमरिया के संजय यादव का 21 वर्षीय पुत्र रामबाबू यादव हैं।
घटना की सूचना मिलते ही गांव में होली के पर्व की खुशी का माहौल गम में बदल गया।परिजनों के करूण क्रंदन से पूरे गांव में गम का माहौल हो गया।लोगों के आंखों से आंसू कम ही नहीं हो रहा था।मां लीला देवी के चीत्कार से माहौल काफी गमगीन हो गया।पिता संजय यादव सहित भाई सुखचैन यादव का हाल बुरा था।उक्त युवक का शादी होना था।खेत में मक्के की फसल की सिंचाई के लिए बहियार गया था।बिजली चालित पंप के तार से प्रवाहित बिजली के चपेट में आने से यह घटना घट गयी।विद्युत स्पर्शाघात से घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गयी।
सूचना मिलते ही पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मुकेश पासवान, सरपंच प्रतिनिधि शिवनंदन पासवान सहित अन्य लोगों ने परिजनों को सांत्वना दी।थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी अमरजीत तिवारी,सब इंस्पेक्टर विश्वजीत कुमार सहित अन्य पदाधिकारी शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया।
