नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/ बेगूसराय
नावकोठी थाना क्षेत्र अंतर्गत शराब व गांजा के साथ दो व्यक्ति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।होली पर्व के समय विधि संधारण हेतु पहसारा मुखिया जी चौक पर वाहन जांच करने के दौरान ऋषभ सिंह पिता राम सागर सिंह मुफस्सिल थाना निवासी को 750 एमएल के दो बोतल ऑफिसर च्वाइस अंग्रेजी शराब के साथ एसआई विपिन ओझा के द्वारा गिरफ्तार किया गया।
वहीं पहसारा पूर्वी पंचायत के ररिऔना से गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी के दौरान हरे राम यादव पिता बोतल यादव को 1 किलो 300 ग्राम गांजा के साथ अपर थानाध्यक्ष विश्वजीत कुमार के द्वारा गिरफ्तार किया गया।थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी अमरजीत तिवारी ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर दोनों गिरफ्तार व्यक्ति को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
