गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
सोमवार को बेगूसराय व्यवहार न्यायालय सहित अन्य न्यायालय शाखाओं को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद दिनभर बखरी कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। धमकी की सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं।
सूचना पर बखरी थाना के पुलिस बल पूरे कोर्ट परिसर में सघन छानबीन शुरू की।तथा सभी लोगों को बारी-बारी से जांच किया, सुरक्षा के मद्देनज़र न्यायालय परिसर में सतर्कता बढ़ा दी गई।जबकि दहशत के कारण न्यायालय संबंधित कोई कार्य का निष्पादन नहीं किया जा सका।
