नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/ बेगूसराय
नावकोठी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत विद्युत ऊर्जा चोरी रोकथाम हेतु कनीय अभियंता विमल कुमार साहा,तकनीकी संजय कुमार, कार्यपालक सहायक प्रवीण कुमार, मानव बल धीरज कुमार,चन्दन यादव,मनीष कुमार भारती के द्वारा छापेमारी की गई।
छापेमारी के क्रम में तीन लोगों को अवैध रूप से विद्युत ऊर्जा का उपयोग करते हुए पकड़ा गया।प्रभारी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि उक्त तीनों व्यक्तियों के विरूद्ध थाने में भारतीय विद्युत अधिनियम की धारा 135 एवं अन्य सुसंगत धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
जेई विमल कुमार साहा ने बताया कि विभागीय निर्देश के आलोक में महेशवारा पंचायत के नौलखा निवासी सीता देवी पति रौशन कुमार पर अवैध रूप से मीटर बायपास कर बिजली ऊर्जा का उपयोग करने पर क्षति पूर्ति राशि ₹23,708, नौलखा निवासी खुशीलाल महतों पिता स्व० महादेव महतों पर मीटर बाईपास कर अवैध विद्युत ऊर्जा का उपयोग करने पर क्षतिपूर्ति राशि ₹18, 306,नौलखा निवासी चंद्रमुखी देवी पति रामवृत कुमार पर अवैध विद्युत उपयोग करने पर क्षति पूर्ति राशि ₹8,901 राजस्व की क्षति का मामला दर्ज हुआ है।उक्त सभी व्यक्तियों पर मीटर बायपास कर विद्युत उपयोग करने,विद्युत बकाया रहने के बाद भी चोरी से विद्युत उपयोग करने व अवैध रूप से विद्युत उपयोग करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज किया गया है।
कनिय विद्युत अभियंता विमल साहा ने बताया कि विद्युत विभाग के द्वारा लगातार छापेमारी की जाएगी और इसमें दोषी पाए गए व्यक्तियों पर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश प्राप्त हुआ है।इसलिए विद्युत चोरी करने वाले व्यक्ति सावधान हो जाएं। विद्युत चोरी कर उपयोग न करें।
