नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत विष्णुपुर पंचायत सरकार भवन में बुधवार को किसान के फसल उत्पादन पर जागरूकता एवं उन्मुखीकरण शिविर सह कृषि मेला का आयोजन किया गया।
उद्घाटन बीएओ रौशन कुमार,जीविका बीपीएम मनोरंजन कुमार,प्रदान के एसएमएस शिवचंद्र कुमार,पंसस गौतम गोस्वामी,मुखिया प्रतिनिधि टुनटुन पोद्दार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।इस अवसर पर बीएओ रौशन कुमार ने बताया की कृषि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों का जीविकोपार्जन का आधार है।
आधुनिक और वैज्ञानिक तकनीक से खेती कर हम आत्मनिर्भर बन सकते हैं।उन्होंने सरकार द्वारा संचालित कृषि विभाग के विभिन्न योजनाओं के बारे में चर्चा की तथा लोगों को लाभ लेने की अपील की।प्रदान के शिवचंद्र कुमार ने बताया कि हमारी संस्था प्रखंड के सभी पंचायत में कृषि, पशुपालन,महिला के लिंग भेद को मिटाने एवं स्वास्थ्य जागरूकता पर कार्य कर रही है।
इसमें जीविका संस्था और कृषि विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग के सम्मिलित प्रयास से इस कार्य को पूरा किया जा रहा।उन्होंने देश में गैस संकट पर चर्चा करते हुए लोगों को गैस के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने के लिए बायोगैस यूनिट की स्थापना करने तथा गोबर के समुचित उपयोग के बारे में जानकारी दी।मल्टी लेयर फार्मिंग,बकरी शेड निर्माण, पॉलीहाउस नर्सरी तथा बायो रिसोर्स सेंटर, पुनर्जीवी खेती,मत्स्य पालन आदि की जानकारी देते हुए किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की टिप्स दिए।
इस अवसर पर एफपीओ मैनेजर अतुल रंजन,बीपीएम मनोरंजन कुमार, मुखिया प्रतिनिधि टुनटुन पोद्दार, चंद्रभूषण चौधरी,सुरेंद्र पासवान,सुरेंद्र कुमार सिंह,सुनील कुमार, पिंकी कुमारी,सुशीला कुमारी,गोपाल महतो, अमल कुमार,मुकेश कुमार एवं कृषक मौजूद थे।
