नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत प्राथमिक, माध्यमिक, उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों व प्राइवेट शिक्षण संस्थानों में बच्चों ने हर्षोल्लास पूर्वक बिहार दिवस मनाया।
उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चकमुजफ्फर,एपीएस नावकोठी,उत्क्रमित मध्य विद्यालय चकमुजफ्फर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय चक्का,मध्य विद्यालय पहसारा भवनगामा,मध्य विद्यालय रजाकपुर, छतौना,बीपीएस नावकोठी,मां जय मंगला ज्ञानोदय शिक्षण संस्थान पहसारा, सर्वमंगला विद्या विहार पहसारा,शहीद मेजर अरविंद बजाला पाठशाला,न्यू सुपर मॉडल पब्लिक स्कूल छतौना में बच्चों ने प्रभात फेरी,रंगोली, वाद विवाद प्रतियोगिता व मानव श्रृंखला बनाकर समृद्ध बिहार का परिचय दिया।प्रत्येक वर्ष 22 मार्च को बिहार दिवस का आयोजन किया जाता है।इस दिन को बिहार राज्य की स्थापना दिवस के रूप में मनाने की परंपरा है।भारत का यह राज्य अपनी समृद्ध संस्कृति, बौद्ध स्थलों और अद्वितीय परंपराओं के लिए जाना जाता है।

विश्व का प्रथम विश्वविद्यालय भी बिहार से ही है।वर्ष 1912 में बंगाल प्रेसीडेंसी से अलग होकर बिहार एक स्वतंत्र प्रांत बना था। आज बिहार अपने स्थापना के 114 साल पूरे कर रहा है।प्रदेश की संस्कृति और ऐतिहासिक जगह प्राचीन काल से लेकर आधुनिक युग तक फैली हुई है।आज बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर ने देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अपनी अलग पहचान बनाई है।
बिहार दिवस 2026 इस गौरवशाली यात्रा का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है जो हमें अपने समृद्ध विरासत का सम्मान करने और एक उन्नत,विकसित बिहार के सपने को साकार करने की प्रेरणा देता है।इस दौरान बच्चों ने प्रखण्ड के प्रत्येक गली – मुहल्ले में प्रभातफेरी निकालकर बिहार की ओजस्वी गाथा का नारा लगाते हुए भ्रमण किया।वहीं मानव श्रृंखला बनाकर बच्चों ने समृद्ध बिहार का संदेश दिया।विभिन्न विद्यालयों में रंगोली प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।
इस दौरान प्रधानाध्यापक इंदु कुमारी,गणेश झा, नंदकिशोर पंडित, विभाकर कुमार,राम सुजान सिंह,अशोक शर्मा,शंभू महतो, राजीव रंजन,डॉ अरविंद कुमार,नवीन पाठक,सरोज झा, प्रभात कुमार मिश्रा, शिक्षक कन्हैया कुमार, पंकज कुमार,अभय कुमार,अरुण मालाकार,सरोज सहनी आदि मौजूद थे।
