गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी /बेगूसराय
बखरी पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने बताया कि बागवन निवासी सुरेश महतो के पुत्र अमित कुमार और महेंद्र वर्मा के पुत्र राज कुमार वर्मा को तीन लीटर अवैध देशी चुलाई शराब के साथ पकड़ा गया।
इसके अलावा बखरी थाना कांड संख्या 187/14 के वारंटी अभियुक्त सलौना निवासी टिक्सी पासवान के पुत्र अजबलाल पासवान, श्रीराम पासवान और राजाराम पासवान के पुत्र राहुल कुमार को गिरफ्तार किया गया। वहीं कांड संख्या 307/15 के इश्तेहार वारंटी सलौना निवासी राजकिशोर साह के पुत्र मन्टून साह को भी पुलिस ने दबोचा। थानाध्यक्ष ने बताया कि सभी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
