गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
विश्व यक्ष्मा दिवस के अवसर पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बखरी सहित विभिन्न आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ दीपक कुमार सिंह ने किया।
उन्होंने बताया कि विश्व यक्ष्मा दिवस के दिन ही वैज्ञानिक रॉबर्ट कॉख ने टीबी के जीवाणु की खोज की थी। उन्होंने कहा कि टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जिले की कई पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित किया गया है, जिसमें बखरी की भी एक पंचायत शामिल है।
कार्यक्रम में स्वास्थ्य कर्मियों को सम्मानित किया गया तथा लोगों को टीबी के लक्षण, जांच और उपचार की जानकारी दी गई। कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर पूजा कुमारी ने पोषण युक्त आहार लेने की सलाह दी, वहीं अन्य चिकित्सकों ने जागरूकता पर जोर दिया।
इस दौरान सैकड़ों लोगों की स्क्रीनिंग की गई, जिसमें 26 संदिग्ध मरीज चिन्हित हुए। जांच के बाद 5 मरीजों को टीबी की दवा उपलब्ध कराई गई। अधिकारियों ने बताया कि टीबी मरीजों को सरकार द्वारा प्रति माह 1000 की सहायता डीबीटी के माध्यम से दी जाती है।
कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के यक्ष्मा पर्यवेक्षक रणधीर कुमार,डॉ शैलेंद्र कुमार,डॉक्टर नवीन कुमार,स्वास्थ्य प्रबंधक सुरेंद्र कुमार ,मुकेश कुमार, डॉ पुष्कर कुमार,डॉ कृष्णानंद, हर्ष राज, शंभू कुमार, मोहम्मद राजा, अमन कुमार,अविनाश कुमार, लैब टेक्नीशियन मनोज कुमार, लेखपाल शशि रंजन, प्रभात कुमार कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर, पूजा कुमारी,श्वेता कुमारी,प्रज्ञा भारती आदि ने अपना कार्यक्रम में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किये।
