नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सभी पंचायतों में प्राकृतिक आपदा से हुई क्षति का आकलन कर किसानों को क्षतिपूर्ति राशि आवंटित किया जाएगा।
निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष रणवीर कुमार सिंह ने जिला कृषि पदाधिकारी बेगुसराय अभिषेक रंजन से मुलाकात कर संपूर्ण नावकोठी प्रखंड के किसानों की फसल क्षतिग्रस्त होने एवं उनको अविलंब क्षतिपूर्ति राशि देने की मांग की।
रणवीर कुमार सिंह ने कहा पूरे बेगुसराय जिले में सबसे ज्यादा नावकोठी प्रखंड के किसानों को गेहूं एवं मक्का के फसलों को नुकसान पहुंचा है।जिला कृषि पदाधिकारी बेगुसराय के द्वारा नावकोठी प्रखंड कृषि पदाधिकारी को आदेश निर्गत कर किसानों को प्राकृतिक आपदा से हुई नुकसान का आकलन कर 72 घंटे के भीतर जिला कार्यालय को रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है।
विदित हो की तेज आंधी व बारिश से किसानों के फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है।किसान मदद की आस लगाए हैं।
