गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बखरी अनुमंडल के सोनमा दुर्गा स्थान में एक भव्य धार्मिक आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला।
इस अवसर पर गन्ना उद्योग मंत्री संजय पासवान ने विभिन्न मंदिरों में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रसाद के रूप में लड्डू चढ़ाए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुर्गा स्थान में 51 किलो लड्डू चढ़ाया गया, जबकि हनुमान मंदिर और शिव मंदिर में 11-11 किलो लड्डू अर्पित किए गए। इस धार्मिक अनुष्ठान को लेकर स्थानीय लोगों में काफी उत्साह देखा गया।
बताया जा रहा है कि यह प्रसाद चढ़ाने का संकल्प हरेराम चौरसिया उर्फ लूतती सिंह द्वारा लिया गया था, जिसे मंत्री संजय पासवान ने विधिवत रूप से पूरा किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान मंत्रोच्चार और पूजा-पाठ के साथ वातावरण भक्तिमय बना रहा।
इस मौके पर कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिनमें अधिवक्ता गौरव कुमार,बखरी लोजपा प्रखंड अध्यक्ष पंकज पासवान, जिला परिषद सदस्य घनश्याम राय, अनिल वर्मा, राम शंकर पासवान, निरंजन झा, सुनील चौधरी, पूर्व सरपंच दिलीप महतो और संजय जयसवाल समेत अन्य स्थानीय लोग शामिल थे।
कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
