नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
बेगूसराय भाकपा माले प्रखंड कमिटी से भाकपा माले और ऐपवा के राज्यवयापी प्रखंडों पर विरोध- प्रदर्शन को लेकर पार्टी कार्यकताओं का जानदार प्रसाद सिंह के दरवाजे पर प्रतिरोध सभा एवं बैठक की गई।अध्यक्षता प्रखंड सचिव शैलेंद्र सिंह ने की।इस दौरान महिला आरक्षण पर झूठा प्रचार बंद करो,2023 महिला आरक्षण विधेयक तुरंत लागू करो,दलित पिछड़ी समुदाय के महिलाओं की हिस्सेदारी सुनिश्चित करो जैसे गगनभेदी नारे लगाए।
प्रदर्शन को पार्टी के वरिष्ठ नेता नवल किशोर ने सम्बोधित करते हुए,कहा 2023 महिला आरक्षण विधेयक संसद से ध्वनितमत से पारित हो चुका था, लेकिन मोदी सरकार अभी तक लागू क्यों नही किया जनता को बताना चाहिए।पीएम मोदी आरक्षण पर झूठा प्रचार कर पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव में लाभ लेने की कोशिश कर रहे हैं।जनता इनके झूठ को नकार दिया है। उन्होने कहा परिसीमन संसोधन विधेयक के खिलाफ विपक्ष ने एकजुट होकर वोट कर देश को टूटने से बचाया है।निष्पक्ष परिसीमन पर राष्ट्रीय सहमति होनी चाहिए।उन्होंने जातीय जनगणना रिपोर्ट शीघ्र प्रकाशित करने कि मांग की। उन्होने मजदूर आन्दोलन को समर्थन करते हुए कहा कि महंगाई को देखते हुए मजदूरों के मजदूरी दर में बढोत्तरी और काम का घंटा 8 करना होगा।
आन्दोलन के दौरान मजदूरों पर पुलिस लाठी चार्ज और जेल भेजे जाने की घटना को सरकार की सबसे बड़ी विफलता और दमनात्मक कारवाई करार दिया। जेल में बंद मजदूरों की रिहाई की मांग करते हुए उन्होंने कहा कि देश में बढती महंगाई और गैस,डीजल, पेट्रोल संकट के लिए मोदी सरकार की विदेश नीति जिम्मेदार है।इजराइल और अमेरिकी साम्राज्यवादी देश के शासकों के समक्ष मोदी सरकार आत्मसमर्पण कर चुकी है।देश की सुप्रभता को बचाने मे विफल रही है।उन्होंने महंगाई,गैस की किल्लत,पेट्रोल व डीजल के सकंट से बंद हो रहे उधोग धंधे और बिहार,झारखंड,यूपी के लौट रहे,मजदूरों पर पुलिस लाठीचार्ज के खिलाफ संघर्ष तेज करने का अहवान किया।
कार्यक्रम को पार्टी के नावकोठी प्रखंड सचिव शैलेंद्र सिंह,वरिष्ठ नेता नवल किशोर,बैजू सिंह किसान महासभा जिला सचिव,मुक्ति नारायण सिंह पूर्व मुखिया प्रखंड कमिटि सदस्य भाकपा माले नावकोठी,रणवीर सिंह, अर्जुन पंडित,जनार्दन प्रसाद सिंह भाकपा माले के वरिष्ठ नेता, श्याम कुमार प्रखंड कमिटी सदस्य, पूनम देवी जिला कमिटी सदस्य,सुमन कुमार ब्रांच सचिव भाकपा माले,राजेंद्र यादव, रामप्रवेश यादव, दीपक कुमार प्रखंड कमिटी सदस्य इत्यादि ने संबोधित किया।
