नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत विद्युत ऊर्जा चोरी रोकथाम हेतु कनीय अभियंता विमल कुमार साहा,कार्यपालक सहायक प्रवीण कुमार, तकनीकी रामनरेश राय,मानव बल सुनील कुमार तांती,पप्पू कुमार,रमेश कुमार सिंह के द्वारा छापेमारी की गई।छापेमारी के क्रम में दो को अवैध रूप से विद्युत ऊर्जा का उपयोग करते हुए पकड़ा गया।थानाध्यक्ष मोहम्मद फिरदौस ने बताया कि उक्त व्यक्ति के विरूद्ध थाने में भारतीय विद्युत अधिनियम की धारा 135 एवं अन्य सुसंगत धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
जेई विमल कुमार साहा ने बताया कि विभागीय निर्देश के आलोक में हसनपुर बागर पंचायत के शेखपुरा वार्ड संख्या 10 निवासी कविता देवी पति जगन्नाथ चौधरी पर मीटर बायपास करते हुए अवैध रूप से विद्युत ऊर्जा का उपयोग करने पर पूर्व का बकाया 1,608 एवं क्षति पूर्ति राशि ₹32,051,समसा वार्ड न० 12 में मंजू देवी पति वीरेंद्र पोद्दार पर मीटर बायपास करते हुए अवैध रूप से विद्युत ऊर्जा का उपयोग करने पर पूर्व का बकाया 958 एवं क्षति पूर्ति राशि ₹61,789 राजस्व की क्षति का मामला दर्ज हुआ है।
उक्त दोनों व्यक्ति पर विद्युत बकाया रहने के बाद भी अवैध रूप से विद्युत उपयोग करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज किया गया है।कनिय विद्युत अभियंता विमल साहा ने बताया कि विद्युत विभाग के द्वारा लगातार छापेमारी की जाएगी और इसमें दोषी पाए गए व्यक्तियों पर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश प्राप्त हुआ है।इसलिए विद्युत चोरी करने वाले व्यक्ति सावधान हो जाएं।
