गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. गोपाल मिश्रा एवं जिला सामुदायिक उत्प्रेरक ऋषिकेश कुमार ने शुक्रवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बखरी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं में हाई रिस्क प्रेग्नेंसी (एचआरपी) की लाइन लिस्ट एवं फॉलोअप कार्यों पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि एक सप्ताह के भीतर निर्धारित प्रतिशत कार्य पूरा सुनिश्चित किया जाए।
निरीक्षण के दौरान ओपीडी में मरीजों की देखभाल, डॉक्टरों की रोस्टर ड्यूटी, नियमित टीकाकरण, एचपीवी वैक्सीनेशन, अस्पताल परिसर की साफ-सफाई, डाटा एनालिसिस, प्रसव कक्ष, एचआईएमएस एवं यू-विन पोर्टल की गहन समीक्षा की गई। स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए संबंधित कर्मियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इसके साथ ही बीसीएम द्वारा आयोजित आशा एवं आशा फैसिलिटेटरों की समीक्षात्मक बैठक में भी जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी ने भाग लिया। बैठक में टीकाकरण, मातृ स्वास्थ्य एवं क्षेत्रीय स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा कार्यों में तेजी लाने पर बल दिया गया।
मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. दीपक कुमार सिंह, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक सुरेंद्र कुमार, कुमारी लेखपाल शशिरंजन, प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक रतन कुमार, बीएचडब्ल्यू अंकुर कुमार, एसटीएस रणधीर कुमार, प्रखंड मूल्यांकन सह अनुश्रवण सहायक बेबी तरन्नुम, काउंसलर धर्मेंद्र कुमार, जीएएनएम सरिता भारती, एएनएम नीतू कुमारी एवं किरण कुमारी सहित प्रखंड क्षेत्र की आशा फैसिलिटेटर एवं आशा कार्यकर्ता उपस्थित थीं।
