गोपल्लव झा AV भारत न्युज संवाददाता वीरपुर/ बेगुसराय
वीरपुर थाना पुलिस ने फरार चल रहे दो वारंटियों को छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष राजू रंजन कुमार ने बताया कि करीमटोल निवासी गुलशन कुमार तथा बभनगामा निवासी सुजीत कुमार के खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी था। पुलिस ने दोनों को उनके ठिकानों से गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेजते हुए बेगूसराय व्यवहार न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
थानाध्यक्ष ने बताया कि फरार वारंटियों की गिरफ्तारी को लेकर थाना क्षेत्र में लगातार अभियान चलाया जा रहा है और आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।
