गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बखरी पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खड़कचक निवासी स्वर्गीय शंकर मुखिया की पत्नी रूना देवी को पांच लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
थानाध्यक्ष अरविंद कुमार यादव ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रूना देवी के पास से पांच लीटर देसी शराब बरामद की। बरामद शराब को जब्त कर लिया गया है तथा आरोपी महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेजा गया है।
थानाध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्र में शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है और अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

