By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
AV Bharat NewsAV Bharat NewsAV Bharat News
  • 🏠︎ Home
  • बिहार
    • बेगूसराय
    • समस्तीपुर
  • देश
  • बिहार चुनावNEW
  • खेल
  • शिक्षा
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • क्रिकेट
Reading: बेगूसराय में राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर के नाम पर बनेगा नया विश्वविद्यालय : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
AV Bharat NewsAV Bharat News
Font ResizerAa
  • Home
  • बिहार
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • धर्म
  • राजनीति
  • रोजगार
  • 🏠︎ Home
  • बिहार
    • बेगूसराय
    • समस्तीपुर
  • देश
  • बिहार चुनावNEW
  • खेल
  • शिक्षा
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • क्रिकेट
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • क्रिकेट
  • बिहार चुनाव
  • बेगूसराय
© Avbharatnews.com All Rights Reserved. Design By PatnaHost.Net
Home » बेगूसराय में राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर के नाम पर बनेगा नया विश्वविद्यालय : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी
शिक्षा

बेगूसराय में राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर के नाम पर बनेगा नया विश्वविद्यालय : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

AV BHARAT NEWS
Last updated: July 19, 2026 8:43 pm
AV BHARAT NEWS
1 week ago
Share
SHARE

नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता बेगुसराय

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को बेगूसराय के लिए एक बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि जिले में राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर के नाम पर नया विश्वविद्यालय स्थापित किया जाएगा। उन्होंने यह घोषणा बरौनी रिफाइनरी टाउनशिप स्थित स्टेडियम में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम के दौरान की। इसी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने रिमोट के माध्यम से राज्य के 551 सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालयों) का उद्घाटन भी किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस महत्वपूर्ण अभियान की शुरुआत राष्ट्रकवि दिनकर की धरती बेगूसराय से करना उनके लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि बिहार में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में सरकार लगातार काम कर रही है। 15 जुलाई को भागलपुर स्थित विक्रमशिला की धरती से 211 राजकीय डिग्री कॉलेजों का उद्घाटन करने के बाद अब 551 आदर्श विद्यालयों का शुभारंभ शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि जब बेगूसराय आगे बढ़ता है, तब बिहार भी आगे बढ़ता है। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार ने पिछले 20 वर्षों में शिक्षा व्यवस्था में लगातार सुधार किए हैं और अब गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के दूसरे चरण की शुरुआत की गई है। इसी उद्देश्य से राज्यभर में 211 डिग्री कॉलेज और 551 मॉडल विद्यालय खोले गए हैं।

केंद्रीय मंत्री एवं बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि यह दिन बेगूसराय के लिए ऐतिहासिक है। उन्होंने मंच से मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि बेगूसराय की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए राष्ट्रकवि दिनकर के नाम पर विश्वविद्यालय की स्थापना की जाए। साथ ही उन्होंने सिमरिया गंगा नदी पर बने सिक्स लेन पुल का नाम भी दिनकर जी के नाम पर रखने तथा वहां उनकी प्रतिमा स्थापित करने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि इस संबंध में दिशा की बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर सरकार को भेजा जा चुका है।

शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा, जब देश का प्रत्येक नागरिक शिक्षित होगा। वहीं, बेगूसराय के प्रभारी मंत्री राम कृपाल यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बिहार के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं।

गन्ना उद्योग मंत्री संजय पासवान ने कहा कि राज्य सरकार ने बिहार में 25 नई चीनी मिलें स्थापित करने का लक्ष्य रखा है। इसके साथ ही अगले पांच वर्षों में एक करोड़ लोगों को रोजगार और नौकरी उपलब्ध कराने की दिशा में भी सरकार कार्य कर रही है।

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, प्रभारी मंत्री राम कृपाल यादव, पूर्व मंत्री एवं बछवाड़ा विधायक सुरेंद्र मेहता, बेगूसराय विधायक कुंदन कुमार, मटिहानी विधायक नरेंद्र कुमार उर्फ बोगो सिंह, तेघरा विधायक रजनीश कुमार, चेरिया बरियारपुर विधायक अभिषेक आनंद, विधान पार्षद सर्वेश कुमार, मेयर पिंकी देवी, जिला परिषद अध्यक्ष सुरेंद्र पासवान, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार वर्मा, जदयू जिलाध्यक्ष नंदलाल राय सहित कई जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

You Might Also Like

आर.बी.कालेज दलसिंहसराय में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत विद्यालय प्रांगण में हुआ साफ सफाई
बेगूसराय के जाफरी को बाल कविता संग्रह के लिए मिला सरकारी अनुदान
प्रारंभिक विद्यालयों में भाषा, गणित व विज्ञान विषय को लेकर लगेगा मेला
बखरी में अगले सत्र से शुरू हो स्नातक की पढ़ाई
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मुख्यमंत्री का जताया आभार, बोले- बेगूसराय विकास के नए दौर में प्रवेश कर रहा है
Next Article श्री विश्वबंधु पुस्तकालय के 70वें स्थापना दिवस सप्ताह समारोह का शुभारंभ
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

July 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
« Jun    
about us

AV Bharat News is a fast-growing digital news portal dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to its readers. With the motto of keeping people informed and aware, AV Bharat News covers a wide range of categories including देश-विदेश (National & International News), राजनीति (Politics), व्यापार (Business), खेल (Sports), मनोरंजन (Entertainment), टेक्नोलॉजी (Technology), शिक्षा (Education), रोजगार (Jobs), स्वास्थ्य (Health), धर्म (Religion), ज्योतिष (Astrology), और लाइफस्टाइल (Lifestyle).

Categories

  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • बॉलीवुड
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • समस्तीपुर

More Categories

  • शिक्षा
  • रोजगार
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • क्रिकेट
  • बिहार चुनाव
  • बेगूसराय

Quick links

  • Home
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • DMCA

Stay Connected

2.5kLike
1.5kFollow
© Avbharatnews.com All Rights Reserved. Design By PatnaHost.Net
  • Home
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • DMCA
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up