गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
नगर परिषद बखरी की ओर से वार्ड संख्या 26 में आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी विभिन्न समस्याओं से संबंधित कुल 35 आवेदन जमा किए।
शिविर में प्राप्त आवेदनों में सड़क एवं नाला निर्माण तथा मरम्मत से जुड़े 18 आवेदन, प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित 9 आवेदन, नल-जल योजना के 3 आवेदन, पेंशन से जुड़े 4 आवेदन तथा अन्य विषय से संबंधित 1 आवेदन शामिल रहा।

शिविर के दौरान सभी आवेदनों का विधिवत पंजीकरण कर उन्हें आवश्यक कार्रवाई एवं शीघ्र निष्पादन के लिए संबंधित शाखाओं को भेजने का निर्देश दिया गया। मौके पर मौजूद अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और भरोसा दिलाया कि सभी मामलों का नियमानुसार तथा प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा।
इस अवसर पर नगर परिषद की सभापति गीता कुशवाहा, उपसभापति ज्ञानती देवी, नगर प्रबंधक रागनी कुमारी, वार्ड पार्षद चंदन चौरसिया, मंजू देवी, बड़ा बाबू रामकुमार, सीआरपी मीरा कुमारी सहित नगर परिषद के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे। सभी ने शिविर के सफल संचालन में सक्रिय भूमिका निभाई। साथ ही नागरिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं नगर परिषद की सेवाओं से संबंधित आवश्यक जानकारी भी उपलब्ध कराई गई।


